मिरर मीडिया : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में 3,469 नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। बता दें कि इस नियुक्ति के साथ ही राज्य के सभी जिलों के माध्यमिक स्कूलों में नये शिक्षक पदस्थापित हो जायेंगे। वहीं शिक्षकों की नियुक्ति से कई विषयों और राज्य की कई स्थानीय भाषाओं की पढ़ाई भी हो पायेगी।

इस बाबत हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है कि आज रांची में वीर शहीद टाना भगत इंडोर स्टेडीयम में 3,469 नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने का सौभाग्य मिला। शिक्षा के क्षेत्र में झारखण्ड आगे बढ़े, राज्य के बेटे-बेटियों को उत्कृष्ट शिक्षा के अवसर मिले, यही हमारा लक्ष्य है।
इस अवसर पर आप सभी नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों को अनेक-अनेक शुभकामनाएँ और जोहार।,
गौरतलब है कि राज्य के रांची : 279, पूर्वी सिंहभूम : 263, धनबाद : 240, सरायकेला-खरसावां : 230, गोड्डा : 228, पश्चिमी सिंहभूम : 200 सहित अन्य जिलों में कुल मिलाकर : 3, 469 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है।
जबकि विषयवार शिक्षकों की बहाली के अनुसार
इतिहास एवं नागरिक शास्त्र : 779
संस्कृत : 398
भूगोल : 341
हिन्दी : 337
अर्थशास्त्र : 260
गणित एवं भौतिकी : 268
अंग्रेजी : 249
जीव एवं रसायन विज्ञान : 232
शारीरिक शिक्षा : 184
वाणिज्य : 118
संगीत : 97
उर्दू : 27
गृह विज्ञान : 50
संथाली : 42
बांग्ला : 29
कुड़ुख : 28
नागपुरी : 11
मुंडारी : 11
कुरमाली : 04
उड़िया : 02
पंचपरगनिया : 01
हो : 01

