HomeJharkhand NewsCM हेमंत सोरेन करेंगे मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, लुगुबुरु...

CM हेमंत सोरेन करेंगे मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, लुगुबुरु की पवित्र भूमि से 45 लाख महिलाओं को मिलेगा सम्मान राशि

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को करम पर्व की पूर्व संध्या पर बोकारो के ललपनिया क्षेत्र स्थित लुगुबुरु में घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ की पवित्र भूमि से मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न चरणों में योजना की पहली किस्त जारी की थी, जिसका लाभ लाखों महिलाओं को प्राप्त हुआ था।

45 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

अब तक इस योजना के तहत 48,15,048 महिलाओं का निबंधन किया जा चुका है, जिनमें से 45,36,597 महिलाओं को सम्मान राशि मिल चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदेश दिया है कि हर महीने की 15 तारीख तक महिलाओं के खातों में सम्मान राशि का हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए।

अब 18 से 20 वर्ष की महिलाओं को भी मिलेगा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद अब 18 से 20 वर्ष की महिलाओं को भी मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। इससे पहले इस योजना का लाभ 21 से 50 वर्ष की महिलाओं तक सीमित था, लेकिन अब युवा महिलाओं को भी इसका लाभ मिल सकेगा। जल्द ही इन महिलाओं के खातों में भी सम्मान राशि भेजी जाएगी, जिससे राज्य की अधिक से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

यह योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका प्रभाव राज्य की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular