मिरर मीडिया : दिल्ली में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ देश के गृहमंत्री ने बैठक की। वहीं झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी गृहमंत्री अमित शाह के संग बैठक में शामिल हुए।
CM हेमंत के साथ मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, गृहमंत्री सचिव अविनाश कुमार, DGP अजय कुमार सिंह, CM सचिव विनय चौबे सहित अन्य शामिल थें।
बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के ख़िलाफ चलाए जा रहें अभियान व उससे प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। इसी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री ने नक्सली गतिविधियों की रोकथाम की भी जानकारी ली।
वहीं CM ने कहा कि झारखण्ड में उग्रवाद की समस्या में कमी आयी है, परन्तु इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति जारी रखने की जरुरत है। राज्य में प्रतिनियुक्त IG CRPF का कार्यकाल कम से कम 3 वर्ष रखा जाय, ताकि नक्सल अभियान में निरंतरता बनी रहे।
12 अक्टूबर 2022 को जिला प्रशासन द्वारा बुढ़ा पहाड़ में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 27 जनवरी, 2023 को मैंने बुढ़ा पहाड़ जा कर ग्रामीणों से बातचीत की। वहां के छह पंचायत में विकास कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।