डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का पुनर्गठन किया। भाजपा कोटे के सात नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं, जबकि पूर्व मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। नीतीश सरकार ने इस पुनर्गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
कई दिग्गजों से छीने गए विभाग
इस बार कई पुराने और प्रभावशाली नेताओं से विभाग छीनकर नए मंत्रियों को सौंपे गए हैं। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से पथ निर्माण विभाग छीनकर यह विभाग नीतीन नवीन को दिया गया है, जबकि नीतीन नवीन का विभाग (नगर विकास-आवास) जिवेश कुमार को सौंपा गया है। इसके अलावा, कृषि विभाग डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को दे दिया गया, जो पहले मंगल पांडेय के पास था।
यह भी देखें:
आपातकाल स्थिति में डायल करें 112 पुलिस त्वरित मदद को होगी उपस्थित,SSLNT में छात्राओं को किया जागरूक
कुछ मंत्रियों से छीने गए एक से अधिक विभाग
संतोष सुमन से भी दो विभाग छीनकर उनका विभाग एक तक सीमित कर दिया गया है। दिलीप जायसवाल का राजस्व विभाग लेकर यह विभाग संजय सरावगी को दिया गया है। वहीं, प्रेम कुमार के विभाग को बदलकर राजू सिंह और सुनील सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नए विभागों की सूची
1. संजय सरावगी – राजस्व एवं भूमि सुधार
2. जीवेश कुमार मिश्रा- नगर, विकास एवं आवास
3. सुनील कुमार सिंह- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
4. राजू सिंह- पर्यटन मंत्रालय
5. मोतीलाल प्रसाद- कला, संस्कृति एवं युवा
6. कृष्ण कुमार मंटू- सूचना प्रौद्योगिकी
7. विजय मंडल- आपदा प्रबंधन
8. विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम) – कृषि, खान-भूतत्व
9. डॉ. प्रेम कुमार- सहकारिता
10. मंगल पांडेय – स्वास्थ्य-विधि
11. नीतीश मिश्रा- उद्योग
12. नीतीन नवीन- पथ निर्माण
13. संतोष कुमार सुमन – लघु जल संसाधन
नवीन विभागों का उद्देश्य और प्रभाव
विभागों के इस पुनर्गठन से राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है, जो सरकार की कार्यकुशलता को और बढ़ावा दे सकता है। यह फैसला आगामी चुनावों के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसे सत्ता में शक्ति संतुलन बनाने की दिशा में एक कदम माना जा सकता है।