अचानक राजभवन पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, आरिफ मोहम्मद खान से की मुलाकात

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार में इन दिनों सियासी हलचल तेज है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंच गए। उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। लगभग 10 मिनट तक चली इस भेंट को एक औपचारिक मुलाकात माना जा रहा है।

प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त होने की ओर है, इसलिए राजनीतिक गलियारों में इसे मुख्यमंत्री की उनसे शिष्टाचार मुलाकात के रूप में भी देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार विदाई प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी नई पारी के लिए बधाई दी। नीतीश कुमार अपनी नई पारी राज्य सभा सदस्य के रूप में करने जा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने राज्य सभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भी कर दिया है।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद इस्तीफे की अटकलें

हालांकि, उनके इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है। कुछ लोग उनकी इस मुलाकात को उनके इस्तीफा से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

नंद किशोर यादव से भी मुलाकात

वहीं, राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नंद किशोर यादव से भी मुलाकात की, जिन्हें नागालैंड का गवर्नर नियुक्त किया गया है। यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जहां नीतीश कुमार ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This Article