सीएम नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री तय, कल ले सकते हैं जेडीयू की सदस्यता

Neelam
By Neelam
2 Min Read

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री तय हो गई है। निशांत कुमार जनता दल यूनाईटेड ज्वाइन करने के लिए तैयार हो गए हैं। निशांत कुमार कल 7 मार्च को औपचारिक रूप से जदयू का सदस्यता लेंगे।

पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं निशांत

सीएम हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद् सदस्यों की बैठक बुलाई थी। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और विधायकों ने निशांत कुमार के राजनीति में आने की मांग की। इस बैठक में ही यह तय हुआ कि निशांत आठ मार्च को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेंगे। वह पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 

निशांत करेंगे पूरे बिहार का दौरा

जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने इस बात की जानकारी दी। नीरज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल 7 मार्च को औपचारिक रूप से जदयू का सदस्यता लेंगे। निशांत कुमार शनिवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे और पूरे बिहार के दौरा पर निकलेंगे।

बिहार से जुड़े रहने का नीतीश ने दिया भरोसा

नीरज कुमार ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने विधायकों को भरोसा दिलाया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मैं अब भी सक्रिय रहूंगा। मैं आगे भी उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बिहार में भी रहेंगे और सभी काम पहले की तरह चलते रहेंगे, सब कुछ वह देखते रहेंगे।

Share This Article