आग प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे कोयला सचिव अमृत लाल मीणा : कुसुंडा क्षेत्र के एना परियोजना का किया निरीक्षण

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया : कोयला सचिव अमृत लाल मीणा शुक्रवार 16 दिसंबर की देर शाम बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र के एना परियोजना आरके ट्रांसपोर्ट आउटसोर्सिंग पहुंचे।  उनके साथ कोल इंडिया चैयरमेन प्रमोद अग्रवाल, आनंद प्रशाद, एम के सिंह समेत कई बड़े अधिकारियों ने जमीनी आग के बीच कोयला उत्पादन होता देखा। वही कोयला सचिव के निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए पूरे एना प्रोजेक्ट को दुल्हन की तरह सजाया गया। एना प्रोजेक्ट के अधिकारी व कर्मचारी सुबह से ही तैयारी में जुट चुके थे। कोयला सचिव धूल, डस्ट व प्रदूषण के साए से दूर रहे इस चलते 216 हेक्टेयर मे फैले कुसुंडा एरिया के एना कोलियरी व उसके आस पास पानी का छिड़काव कराया गया। कोयला सचिव व अन्य अधिकारियों के मनोरंजन के लिए विशाल एलईडी टीवी स्क्रीन की भी व्यस्था की गई थी।

बता दे कि अमृत लाल मीणा ने 1 नवंबर को ही कोयला मंत्रालय में सचिव का पदभार ग्रहण किए है। 1989 बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी अमृत लाल मीणा मौजूदा पदभार ग्रहण करने से पहले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्‍स) पद का दायित्‍व संभाल रहे थे। कोयला सचिव बनने के  बाद अमृत लाल मीणा का यह पहला दौरा है।

वही कोयला सचिव ने कहा कि झरिया में अग्निप्रभावित इलाके व उनके आसपास रहने वाले लोगों की परेशानियों को देखने व जानने  साथ ही बीसीसीएल द्वारा जो प्रयास किये जा रहे है उसके समीक्षा के लिए यह दौरा है। पहले दिन एना कोलियरी माइन्स का  दौरा था दूसरे दिन अन्य जगहों का भी दौरा किया जाएगा। झरिया मास्टर प्लान की स्थिति व पुर्नवास पर तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा।  कोयला चोरी मामले को लेकर कोल सचिव ने कहा कि कोयला चोरी से संबंधित मामलों पर भी धनबाद उपायुक्त व प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करेंगे। कुछ दिनों पूर्व कुछ लोग कोयला चोरी के दौरान बुरी तरह झुलस गए थे जब पत्रकारों ने  इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो कोयला सचिव ने बताया कि इस मामले की जानकारी नही है वही आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा प्रदूषण नियमों की अनदेखी के सवाल पर कोल सचिव ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन द्वारा नियम पालन किया जा रहा है यह आंकना पॉसिबल नही है लेकिन इस मामले पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

कोयला सचिव के पहले दिन के दौरे मे मुख्य रूप से धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह,प्रमोद अग्रवाल चैयरमेन, सीएमडी सिमरन दत्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *