झारखंड समेत पूरे देश में सताएगी ठंड , 19 से 23 नवंबर के बीच देश के कई हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना

Anupam Kumar
2 Min Read

देश : भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, नई पूर्वी लहर के कारण अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी वर्षा होने की संभावना है। 20 नवबंर को तमिलनाडु में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। IMD ने पुडुचेरी और कराईकल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को कच्चे रास्तों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

बता दें कि कल से ही केरल और माहे में भारी बारिश हो रही है। यहां के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, तमिलनाडु और केरल में बारिश का दौर आने वाले दो दिनों में और बने रहने की संभावना है। यहां 19 से 23 नवंबर तक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

राष्ट्रीय राजधानी समेत अन्य राज्यों में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में मंगलवार को तापमान में 2 डिग्री तक की कमी होने वाली है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पू्र्व की ओर बढ़ रहा है। इससे उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल सकती है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जाएगी। IMD के मुताबिक, 21 से लेकर 25 नवंबर तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान लुढ़केगा।

रांची सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही। बीते 24 घंटों के दौरान रांची सहित धनबाद, गिरिडीह, दुमका, में धुंध छाने के साथ मौसम सामान्य रहा। हालांकि, 23 शहरों का तापमान नीचे गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इससे मौसम और भी शुष्क हो गया है। अगले पांच दिनों में यहां के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *