जमशेदपुर : आरएनएफ लिटिल हार्ट स्कूल, नरवा पहाड़, जमशेदपुर के प्रांगण में तीन दिवसीय दुर्गोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान अध्यापिका कविता सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निर्देशक संतोष अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दुर्गोत्सव में भिन्न-भिन्न तरह के नृत्य, भाषण- दुर्गा पूजा का महत्व व उपयोगिता, धुनुची नृत्य, दुर्गा मां की आंख की पेंटिंग आदि शामिल है जो अग्रिम 2 दिवसों में आयोजित किया जाएगा।

उसके बाद कार्यक्रम संचालिका सुप्रिया, कुनामी कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं के द्वारा विषय प्रवेश किया गया। जिसमें सबसे पहले कक्षा नवी व दसवीं के छात्रों आदर्श सिंह, आकाश कुमार दे और विशाल मंडल ने दुर्गा मंत्र उच्चारण के द्वारा प्रारंभ किया। इसके बाद कक्षा दसवीं की छात्राओं मोहिनी टूडू, आयुषी दास ने दुर्गा मां के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम की शुरुआत में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रथम- गणेश वंदना के साथ आरती, द्वितीय- गरबा नृत्य( दसवीं के छात्राओं का) और तृतीय – गरबा नृत्य( दसवीं के छात्रों का) ने पेश किया। अंत में मंच संचालन करते हुए कार्यकारी प्रधानाचार्य कविता सिंह ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार को सामूहिक रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नेहा कुमारी,अनिता पासवान, अंकिता चौहान ,हेमा लाहिरी , राज नंदिनी, विनोद कुमार, तनुश्री आदि शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।