मिरर मीडिया : भीषण गर्मी और आने वाले दिनों में बरसात को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए NHRCCB सराहनीय पहल की है। बता दें कि सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) की ओर से पुलीस लाइन में ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार द्वारा करीब 100 पुलिस कर्मियों के बीच छाता वितरण किया गया।

इस बाबत मौके पर मौजुद ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो का धन्यवाद करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के बीच छाते का वितरण किया गया। यह बहुत अच्छी पहल है।
हर मौसम में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी डट कर अपनी ड्यूटी करते हैं। इनके बीच छाते का वितरण करना बहुत अच्छी सोच है। धनबाद पुलिस की ओर से इस संस्था का धन्यवाद हैं।
वही राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय सचिव अंकित कुमार चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मचारीयों को 100 छाता का वितरण किया गया। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी हर मौसम में आम लोगो की सेवा के लिए खड़े होते हैं। गर्मी एवं आगामी बरसात को ध्यान में रखते हुए इन्हें छाता दिया गया है। इसी प्रकार हमारी संस्था की ओर से आगे भी नगर निगम से जुड़ गए कई कार्य किए जाएंगे।

