प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह में ग्रिटिंग कार्ड बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन, पहले स्थान पर रही जमुना सिंह

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह में वर्ष 2023 के प्रथम दिवस मनाया गया। बच्चों ने गुब्बारे और चमकीले कागज से हैप्पी न्यू ईयर को सजाया। आज विद्यालय में केजी शीट पेपर पर बच्चों के बीच नये साल के ‘ग्रिटिंग कार्ड 2023 बनाओ ‘प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने रंग-बिरंगी मनमोहक फूल, चित्र आदि अपने मन मस्तिष्क से बनाया। ग्रिटिंग कार्ड बनाकर बच्चे काफी खुश व उत्साहित थे। ग्रिटिंग कार्ड बनाओ ‘प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा पांच की जमुना सिंह, द्वितीय स्थान अमुल सिंह और कक्षा चार के वाणी लोहार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार कर्ण द्वारा पुरस्कृत किया गया। उनके द्वारा कहा गया कि बच्चों में नये नये इवेंट से काफी खुशी और मस्तिष्क संकेंद्रित होती है। पढ़ने में उनकी रुचि बढ़ती है, जिससे लर्निंग में सहायता मिलती है। सभी बच्चों में सहायक शिक्षक संजय साहू द्वारा बिस्कुट व चाकलेट वितरित किए गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *