Table of Contents
Dhanbad लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। जिसके बाद लगाए जा रहें अटकलों पर विराम लग गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने Dhanbad लोकसभा सीट के लिए अनुपमा सिंह को टिकट दिया है। जबकि इसी के साथ गोड्डा लोकसभा सीट से दीपिका पाण्डेय सिंह और चतरा सीट से कृष्णा नंद त्रिपाठी को टिकट दिया है।

बेरमो विधायक अनूप सिंह की पत्नी है अनुपमा सिंह जिन्हें मिला Dhanbad से टिकट

बता दें कि अनुपमा सिंह जयमंगल सिंह उर्फ़ अनूप सिंह की पत्नी है। अनूप सिंह फिलहाल बैरमो से विधायक है।
कांग्रेस ने झारखंड में 3 सीटों पर प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान
बता दें कि कांग्रेस ने झारखंड ने तीन सीटों में होने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। जबकि रांची से बन्ना गुप्ता के नाम के चर्चा के बीच अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि कांग्रेस रांची से किसके नाम का ऐलान करेगी ये समय बताएगा। फिलहाल Dhanbad से ढुलू महतो के ख़िलाफ ताल ठोकने की आस में समर्थन मांगने वाले सरयू राय गठबंधन से नहीं लड़ पाएंगे ये तय हो गया है।
Jharkhand के 3 सीटों पर पहले ही कांग्रेस ने उतार दिया है प्रत्याशी
गौरतलब है कि कांग्रेस ने खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग से जेपी पटेल को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाने की घोषणा पहले ही कर दी थी। वहीं आज चतरा, गोड्डा और Dhanbad सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है।
ये भी पढ़े…
- आदित्यपुर में सनसनीखेज वारदात: आशियाना चौक से हथियार के बल पर युवक का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी
- दुर्गा पूजा से पहले दर्दनाक हादसा, मंदिर से गिरकर 70 वर्षीय मूर्तिकार की मौत
- टाटा की इस कंपनी में बल्ले-बल्ले! 655 कर्मचारियों के बीच बंटेंगे 7.35 करोड़ रुपये
- धनबाद में जयराम महतो को अग्रिम जमानत, बरवाअड्डा कांड में कोर्ट से राहत
- जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा: टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी ने 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान, मुंबई से लौटने के बाद से थे तनाव में

