रामगढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर रामगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता मुकेश यादव ने नगर परिषद के वार्ड नंबर 30 से वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सोमवार को दिन के करीब 2:00 बजे, मुकेश यादव ने जिला परिषद कार्यालय पहुंचकर समर्थकों के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी की। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
जनसमस्याओं का समाधान और विकास प्राथमिकता: मुकेश यादव
नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुकेश यादव ने कहा कि वार्ड क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा,
“वार्ड का विकास करना, जनता की मूलभूत समस्याओं को दूर करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं दिलाना हमारा मुख्य उद्देश्य है।”
पहले भी चुनावी अनुभव रहा है
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता मुकेश यादव इससे पूर्व नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। ऐसे में इस बार वार्ड पार्षद पद के लिए उनके चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक माना जा रहा है।
समर्थकों की रही भारी मौजूदगी
नामांकन के मौके पर शांतानु मिश्रा, शहजाद खान, अनिल नायक सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया और चुनावी माहौल गर्म होता नजर आया।

