Homeदेशकांग्रेस ने सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में बनाया अपना डिप्टी लीडर...

कांग्रेस ने सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में बनाया अपना डिप्टी लीडर ,पत्र लिख स्पीकर को दी जानकारी, यहां पढ़े पूरी खबर

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: देशभर के 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडी गठबंधन की सफलता के बाद कांग्रेस ने रविवार को अपने तेजतर्रार सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा सदन में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है। पार्टी ने इसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

असम के जोरहाट लोकसभा सीट से हैं सांसद

गौरव गोगोई असम की जोरहाट सीट से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 1,44,393 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीता है। गौरव गोगोई कई बार कांग्रेस की तरफ से संसद में पार्टी की तरफ से बहसों में शामिल होते हैं।

कौन हैं गौरव गोगोई

गौरव गोगोई का जन्म 4 सितंबर 1982 को हुआ है। यह असम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो 2020 से 2024 तक लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपनेता के रूप में कार्यरत रहें। उन्होंने 2014 से 2024 तक लोकसभा में कलियाबोर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, निर्वाचन क्षेत्र समाप्त होने के बाद, वे 18 वीं लोकसभा में जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । वह असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। गौरव ने 2005 में प्रवाह नामक दिल्ली स्थित एक एनजीओ में शामिल होने के लिए एयरटेल की नौकरी छोड़ दी।

mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular