कांग्रेस विधायक की हुई बैठक, संगठन को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा

Anupam Kumar
4 Min Read

मिरर मीडिया। कांग्रेस विधायक दल की रविवार को झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर एक बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई बैठक में मुख्य रूप से इस बैठक में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे समेत सभी कांग्रेस के विधायक मौजूद थे. बैठक में सभी विधायकों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि संगठन मजबूती के लिए सदस्यता अभियान जैसे कार्यक्रम होना चाहिए ताकि आम लोग ज्यादा से ज्यादा जुड़े. प्रभारी अविनाश पांडे ने कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए सभी विधायकों से राय मांगी. आने वाले दिनों में किस तरह के कार्यक्रम चलाए जाए जिससे आम लोगों की भागीदारी ज्यादा हो सके. संगठन को मजबूत करने के लिए नए सिरे से सभी लोगों को काम करना होगा. इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी।कांग्रेसी विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त मामले पर भी चर्चा की गयी. इसके लिए आला कमान को इसकी जानकारी दे दी गयी है कि मांडर विघानसभा में चुनाव होगा, इसके लिए प्रत्याशी चुनने मे किसी तरह का कोताही नहीं होनी चाहिए. साथ कांग्रेसी विधायकों ने कहा कि विधानसभा के सत्र में कांग्रेसियों विधायकों ने जन मुद्दे उठाए, सरकार ने भी मुद्दे को जनहित में बताते हुए उसका जल्द से जल्द से निराकरण करने का भरोसा दिया. इसी तरह के मामले सत्र में उठाना चाहिए. इससे संगठन को मजबूती मिलेगी, संगठन मजबूती के लिए ग्रास रुट पर काम करना होगा, तभी संगठन को और धारदार बनाया जा सकता है. साथ ही सरकार में रहकर किस तरह काम करना है इस सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक हुई. इस बैठक में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे समेत सभी कांग्रेस के विधायक मौजूद थे. बैठक में सभी विधायकों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि संगठन मजबूती के लिए सदस्यता अभियान जैसे कार्यक्रम होना चाहिए ताकि आम लोग ज्यादा से ज्यादा जुड़े. प्रभारी अविनाश पांडे ने कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए सभी विधायकों से राय मांगी. आने वाले दिनों में किस तरह के कार्यक्रम चलाए जाए जिससे आम लोगों की भागीदारी ज्यादा हो सके. संगठन को मजबूत करने के लिए नए सिरे से सभी लोगों को काम करना होगा. इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी।कांग्रेसी विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त मामले पर भी चर्चा की गयी. इसके लिए आला कमान को इसकी जानकारी दे दी गयी है कि मांडर विघानसभा में चुनाव होगा, इसके लिए प्रत्याशी चुनने मे किसी तरह का कोताही नहीं होनी चाहिए. साथ कांग्रेसी विधायकों ने कहा कि विधानसभा के सत्र में कांग्रेसियों विधायकों ने जन मुद्दे उठाए, सरकार ने भी मुद्दे को जनहित में बताते हुए उसका जल्द से जल्द से निराकरण करने का भरोसा दिया. इसी तरह के मामले सत्र में उठाना चाहिए. इससे संगठन को मजबूती मिलेगी, संगठन मजबूती के लिए ग्रास रुट पर काम करना होगा, तभी संगठन को और धारदार बनाया जा सकता है. साथ ही सरकार में रहकर किस तरह काम करना है इस सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *