मिरर मीडिया : रांची जिले की मांडर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के मतों की गिनती रविवार की सुबह शुरू हो गई है।
बारवें राउंड में कांग्रेस आगे है। भाजपा के प्रत्याशी को 44003 मत मिले है वही कांग्रेस के शिल्पी नेहा तिर्की – 53883 को मत मिले है।
कुल 21 राउंड की मतगणना होगी। इसके लिए 21 टेबल बने हैं।
विधानसभा क्षेत्र के कुल 3,54,877 मतदाताओं में से 61.25 फीसद ने गत 23 जून को मतदान में हिस्सा लिया था।
मतदान के दौरान 433 में से 239 बूथ से वेब कास्टिंग की गई थी।
पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती हुई। इसके बाद EVM के वोट की काउंटिंग शुरू हुई।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन वर्ष कैद की सजा पाने के बाद मांडर के विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता खत्म हो गई।
इसके बाद यह उपचुनाव कराया गया।
उपचुनाव में कुल 14 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई।
मुख्य मुकाबला कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की, भाजपा की गंगोत्री कुजूर और ओवैसी के समर्थन से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय देव कुमार धान के बीच रहा।
12TH ROUND
1. गंगोत्री कुजूर – 44003
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 53883
3. सुभाष मुंडा – 7829
4. दिनेश उराँव – 1000
5. रेखा कुमारी – 459
6. शिवचरण लोहरा – 217
7. अग्नि तिर्की – 763
8. अशोक उराँव – 396
9. आनंद पॉल तिर्की – 266
10. जॉन तिर्की – 318
11. देव कुमार धान – 16255
12. नीरज उराँव – 642
13. मार्शल बारला – 672
14. सुशील उराँव – 1628
15. NOTA – 1357
16. TOTAL VOTE – 129688