डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक (आईएनडीआईए) का नेतृत्व सौंपने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है और हम ममता बनर्जी का समर्थन करेंगे। लालू ने कहा, ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व दिया जाना चाहिए। हम 2025 में फिर से सरकार बनाएंगे।
नीतीश पर साधा निशाना
लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि वह यात्रा पर नहीं जा रहे, बल्कि आंक सेकने जा रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि राज्य में राजद फिर से सरकार बनाएगी।
शरद पवार ने भी किया ममता का समर्थन
लालू यादव के बयान से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, हां, निश्चित रूप से ममता बनर्जी गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। वह इस देश की एक प्रमुख नेता हैं और उनमें नेतृत्व की क्षमता है। संसद में उनके द्वारा चुने गए नेता जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ हैं, इसलिए उनके पास यह कहने का पूरा अधिकार है।
ममता बनर्जी की नाराजगी
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व और समन्वय को लेकर अपनी निराशा जाहिर की थी। उन्होंने कहा, मैंने इंडिया ब्लॉक का गठन किया था, अब इसका प्रबंधन करना उन लोगों पर निर्भर है जो इसका नेतृत्व कर रहे हैं। अगर वे इसे नहीं चला सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है।
संयुक्त विपक्ष की चुनौतियां
ममता बनर्जी और अन्य नेताओं के बयानों से साफ है कि इंडिया ब्लॉक के भीतर नेतृत्व और समन्वय को लेकर अब भी कई सवाल खड़े हैं। विपक्ष को एकजुट रहकर 2025 के विधानसभा चुनावों में अपनी ताकत साबित करनी होगी।
पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।