डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में 11 फरवरी को कुरान पाठ के साथ बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक और नवगठित जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने इसकी घोषणा की।
मुर्शिदाबाद के भरतपुर से विधायक कबीर ने पिछले साल छह दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी, जिसमें पूरे राज्यभर से मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। कबीर ने शाम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे से मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले वहां पांच हजार लोगों को लेकर डेढ़ घंटे तक कुरान पाठ किया जाएगा। कुरान पाठ के बाद दोपहर 12 बजे से बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू होगा।
गीत पाठ के जवाब में कुरान पाठ
बता दें कि पिछले दिनों हिंदू सनातन समाज ने कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पांच लाख लोगों की भीड़ जुटाकर सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया था। इसके जवाब में अब कबीर ने कुरान पाठ की घोषणा की है।

