मध्य विद्यालय करनडीह में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन, रसोइयों को किया गया पुरस्कृत

Manju
By Manju
3 Min Read

जमशेदपुर : आज मध्य विद्यालय करनडीह में संकुल स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया गया। जिसमें करनडीह संकुल क्षेत्र के जितने भी मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय स्कूल में जो रसोईया काम करते हैं, उन रसोइयों की प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। किसी ने टमाटर प्याज और धनिया पत्ता की चटनी बड़ी अच्छे से बनाई थी।

किसी ने मडवा का लड्डू बनाया, किसी ने मडवा का लिट्टी बनाया, दाल, चावल, सब्जी सब कुछ रसोइयों ने बनाया और बनाने के बाद जज अनिमेष कुमार बक्शी, विद्यालय प्रधान राकेश कुमार ओझा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बीआरसी के संजय कुमार और बच्चों के द्वारा भी भोजन को उत्कृष्ट कहा गया। इस प्रतियोगिता में करनडीह संकुल क्षेत्र के रसोइया मालती टुडू, देवकी सोरेन, सोनिया मुर्मू, सानिया हेंब्रम, और लखिया हेंब्रम ने भाग लिया था। जिसमें प्रथम लखिया हेंब्रम और द्वितीय सोनिया हेंब्रम आई थी। दोनों ने मडवा का लड्डू और मड़वा का लिट्टी बहुत अच्छा से बनाया था। इसलिए उनको प्रथम और द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया और अन्य रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जज अनिमेष कुमार बख्शी के द्वारा कहा गया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं हर विद्यालय में होनी चाहिए। ताकि रसोइयों की जो गुणवत्ता है वह भी पता चल सके और उनके अंदर का जो हुनर है वह भी बाहर आ सके। ऐसी प्रतियोगिताएं रसोइयों का उत्साहवर्धन करती हैं और उनको और अच्छा करने के लिए प्रेरित भी करती हैं। वहीं बीआरसी के संजय कुमार ने रसोइयों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने मडवा का लिट्टी और मड़वा का लड्डू बहुत अच्छा से बनाया था और इस तरह का जो खान-पान होता है वह ठंड की दृष्टि से भी और अन्य मौसम की दृष्टि से भी बहुत उपयुक्त माना जाता है और शरीर की जो आंतरिक संरचना होती है उसको भी मजबूती प्रदान होती है। इस तरह से मध्य विद्यालय करनडीह में यह आयोजन संपन्न हुआ और सभी के चेहरों पर एक मुस्कान थी जो अपने आप में उत्कृष्टता की कहानी को बयां करती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *