व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में MACT मामलों के निस्तारण को लेकर समन्वय बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत पर हुई चर्चा

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को मोटर दुर्घटना दावा (MACT) मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्ता एवं MACT मामलों से जुड़े पक्षकारों के अधिवक्ता शामिल हुए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी

बैठक में इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), रामगढ़ के सचिव अनिल कुमार के नेतृत्व में किया गया।

14 मार्च की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बनी रणनीति

बैठक में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सचिव अनिल कुमार ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में MACT से संबंधित अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित पक्षों को शीघ्र और प्रभावी न्याय मिल सके।

लोक अदालत से मिलेगा त्वरित मुआवजा और घटेगा न्यायालयों का बोझ

सचिव अनिल कुमार ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से MACT मामलों का समाधान होने से पीड़ितों को समय पर मुआवजा प्राप्त होता है और साथ ही न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है।

उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर मामलों के शीघ्र समाधान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील

बैठक में मौजूद सभी संबंधित अधिवक्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे आपसी सहमति से मामलों का निस्तारण कराने में सहयोग करें, ताकि दुर्घटना पीड़ित परिवारों को जल्द राहत मिल सके।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....