550 की जांच में 11 मिले पॉजिटिव
मिरर मीडिया धनबाद : धनबाद मंडल कारा में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 11 बंदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को मंडल कारा में 550 कैदियों की जांच की गई थी। सभी का सैंपल आरटी पीसीआर लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह को जेल में ही आइसोलेशन पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम की निगरानी कर रही है। बताया जाता है कि उन्हें मामूली सर्दी खांसी की शिकायत थी।
एकसाथ इतनी संख्या में कैदीयों के संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन भी सकते में है।
वहीं मंगलवार को भी जेल से कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। सूत्रों कि माने तो लगभग 220 कैदी का सैंपल आज लिया जा रहा है। जिनकी रिपोर्ट भी बुधवार शाम तक आ जाएगी।