कोविड के नए वेरिएंट को लेकर निगम अलर्ट

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव की अध्यक्षता में कोविड की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। कोविड के नए वेरिएंट को लेकर आवश्यक तैयारी करने व अलर्ट रहने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। वहीं पिछले पीरियड में एलॉट किए गए कार्यों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया।
सोशल डिस्टेंसिंग मास्क आदि का पालन कराना व सरकार के जारी दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा नए वेरिएंट को लेकर डरने की आवश्यकता नहीं है लेकिन सतर्क रहना जरूरी है और निपटने के लिए तैयार रहना जरूरी है। इस अवसर पर सभी नगर प्रबंधक नगर मिशन प्रबंधक कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *