जमशेदपुर में लगेगा क्रिकेट का मेला: एग्रीको ग्राउंड में सजेगा टाटा IPL फैन पार्क, जानें क्या है खास

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप स्टेडियम जाकर आईपीएल का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं, तो मायूस होने की जरूरत नहीं। टाटा आईपीएल का रोमांच एक बार फिर आपके शहर में दस्तक दे रहा है। जमशेदपुर के एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान (एग्रीको कॉलोनी) में भव्य ‘टाटा आईपीएल फैन पार्क’ का आयोजन होने जा रहा है। यहां हजारों प्रशंसकों के बीच विशाल LED स्क्रीन पर मैच देखने का अनुभव बिल्कुल वैसा ही होगा, जैसा किसी क्रिकेट स्टेडियम में होता है।

कब और किन मैचों का होगा रोमांच?
​फैन पार्क में 18 और 19 अप्रैल को होने वाले मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
​18 अप्रैल (शनिवार) : आरसीबी (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC)
​सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
​19 अप्रैल (रविवार): कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

मैच ही नहीं, मनोरंजन का भी है फुल डोज
​आयोजकों के मुताबिक इस बार का फैन पार्क पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक होने वाला है। यहां केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय करने के लिए कई गतिविधियां होंगी।
​ फूड स्टॉल्स: जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ।
​गेमिंग ज़ोन: बच्चों और युवाओं के लिए क्रिकेट गेम्स।
​फेस पेंटिंग: अपनी पसंदीदा टीम का टैटू बनवाने का मौका।
​ म्यूजिक और मस्ती: बीच-बीच में लाइव म्यूजिक शो और इंटरैक्टिव एक्टिविटीज।

समय और सुरक्षा के इंतजाम
​कार्यक्रम दोनों दिन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल, भीड़ नियंत्रण के उपाय और मेडिकल सुविधाएं मौजूद रहेंगी ताकि दर्शक बिना किसी परेशानी के मैच का आनंद ले सकें।

Share This Article