मिरर मीडिया धनबाद : दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधीयों ने फुसबंगला रेलवे फाटक का काम करा रहे ठेकेदार बबलू सिंह को गोली मार दी है। आपको बता दें कि ठेकेदार धनबाद के कुसुमबिहार का रहने वाला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बबलू सिंह को दौड़ा दौड़ाकर 4 गोली मारी है। गोली लगने के बाद उन्हें धनबाद एसएनएमएमसीएच ले जाया गया है। मौके पर पुलिस ने पहुँच कर गोली का खोका बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गयी है।

