नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान हादसा, आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ का जवान घायल, हालत गंभीर

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाने के एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। आईईडी ब्लास्ट होने सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवान को तुरंत एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया है। घटना पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा जिले के टोंटो जंगल की है। नक्सलियों के खिलाफ यह सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जंगल में अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में इंस्पेक्टर प्रभाकर साहनी गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल जवान को हेलिकॉप्टर से इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। बता दें कि नक्सलियों ने अपने इलाके को सुरक्षित करने के लिए जंगल में कई जगहों पर आईईडी लगा रखा है। सर्च अभियान के दौरान बरकेला क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेरने का प्रयास किया था। नक्सली खुद को घिरता देख अब जंगल में बम प्लांट कर रहे हैं। जंगल में कई जगहों पर नक्सलियों ने आईईडी लगाए हैं। नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान अभी भी जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *