जिले में लगातार दूसरे दिन भी चक्रवाती तूफान मिचौंग का कहर जारी, तापमान में आई गिरावट, लोग हुए परेशान

Anupam Kumar
1 Min Read

धनबाद: बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान मिचौंग दक्षिण भारत के साथ –साथ अब झारखंड में भी अपना कहर बरपा रहा है। बुधवार सुबह से ही झारखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही हैं । यह शिलशिला गुरूवार को भी जारी है।

वहीं धनबाद में भी दो दिनों से लगातार झमाझम बारिश जारी है।मौसम विभाग की माने तो यह स्थिति 8 दिसंबर तक रहने वाली है। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में काफ़ी गिरावट दर्ज की गई है । इसके अलावा पूरे जिले में बारिश के साथ –साथ वज्रपात और 80 से 90 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की भी अनुमान जताई गई है।

जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त –व्यस्त है। सड़कों की हालत भी खराब है।इससे फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। खेत में काट कर रखे धान बुरी तरह से बर्बाद हो गए हैं।
ऐसे में मौसम विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन द्वारा भी लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। साथ ही बेवजह घर से बाहर ना निकलने की अपील भी की जा रही है। बारिश के कारण कई तरह की बीमारियां बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *