मिरर मीडिया : अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने शहर में विभिन्न मिठाई कारखाना एवं मिठाई दुकान का निरीक्षण किया।
इस दौरान दादी स्वीट्स, सेन स्वीट्स राधिका स्वीट्स, होटल गंगोत्री, श्यामा स्वीट्स, लोकोस, ड्राइ फ्रूट्स शॉप, श्रीराम होटल, राकेश डेरी, रमेश डेरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में खोआ एवं पेड़ा का सर्विलेंस नमूना संग्रहित किया गया।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बिना वैद्य फूड लाइसेंस के कारोबार करने वाले खाद्य कारोबारियों पर अर्थदंड अधिरोपित किया जाएगा।
कई खाद्य कारोबारी जो फूड लाइसेंस की अहर्ता रखते हैं लेकिन फूड रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर कारोबार कर रहे हैं उनका फूड रजिस्ट्रेशन अवैद्य मानते हुए अर्थदंड अधिरोपित किया जाएगा। उक्त कारोबारियों को जल्द से जल्द फूड लाइसेंस प्राप्त करना होगा। वहीं पर्व त्योहार के बाद भी खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक जांच जारी रहेगा।