मिरर मीडिया : नवरात्र के अवसर पर धनबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल में दुर्गा दुर्गती नाशिनी एवं डांडिया के प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने माता दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध को नाटकीय अंदाज में उसका चित्रण किया।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डॉ सरिता सिन्हा ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर यह विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नारी की शक्ति को समझने की जरूरत है। आज के युवा में सांस्कृतिक बदलाव की जरूरत है इसी के निहित इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। छात्र-छात्राओं ने बहुत ही बेहतर प्रदर्शन किया है उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई दी।