Jamshedpur : बाइक से निकल पड़े डीसी व एसएसपी, जुलूस मार्गों का कर रहे निरीक्षण

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : रामनवमी विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन जुटा है। इसे लेकर सोमवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल व वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल बाइक पर सवार होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। विभिन्न जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण जा रहा है। उनके साथ अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस जवान मौजूद है।

उपायुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा साकची स्थित सी.सी.आर से शहर के प्रमुख चौक- चौराहों पर लगे सीसीटीवी से जुलूस की निगरानी कर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो इसके लिए सभी संवेदनशील मार्गों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। सभी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के साथ अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता हर हर में अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। यही वजह है कि वह खुद अपने जवानों के साथ गश्त कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है और तैनात पुलिस जवानों को निर्देश दिया जा रहा है।

Advertisement
Share This Article