जिले में विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा को लेकर DDC ने की बैठक

KK Sagar
1 Min Read

झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा दिनांक 3 जुलाई 2024 को धनबाद जिला में बैठक सह स्थल निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उप विकास आयुक्त सादात अनवर की अध्यक्षता में आज दिनांक 1 जुलाई 2024 को जिला के सभी पदाधिकारी के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की गई

उप विकास आयुक्त ने कहा कि समिति द्वारा जिले में पाइप लाइन बिछाने, सीवरेज ड्रेनेज,जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी। जिसमें सड़क को तोड़कर कार्य किया गया उसे विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया कि नहीं। साथ ही पूर्ववत स्थिति में लाने के पश्चात विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए जाने से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बैठक में अपने अपने प्रतिवेदन के साथ ससमय उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार समेत जिला के अलग-अलग विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....