डिजिटल डेस्क। दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जबरदाहा जंगल से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान 45 वर्षीय सरसडंगाल निवासी राम बास्की के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार राम 5 सितंबर को घर से निकला था, उसके बाद लौट कर नहीं आया। लगातार तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। सुबह जब जबरदाहा के आसपास के ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शवकब्जे में ले लिया है।
शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा के मुताबिक राम बास्की शराब का आदी था। यह संभावना जताई जा रही है कि नशे में वह भटक कर इधर आ गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पांच की रात और छह सितंबर को भी उसी जगह राम को नशे में धुत देखा था, पर अनजान समझ कर किसी ने कोई सुधि नहीं ली। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना उन जोखिमों को उजागर करती है जिनका सामना शराब के आदी लोग कर सकते हैं, खासकर जब वे घर से दूर होते हैं। समय पर मदद और देखभाल की कमी दुखद परिणाम दे सकती है, जैसा कि इस मामले में हुआ है। इस तरह के मामलों में पुलिस जांच यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि सभी पहलुओं की जांच हो और राम बास्की की मृत्यु का सही कारण पता चले।

