पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि सीतारामडेरा निवासी शंभु भुइयां का शव स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास एक पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। मृतक के इलाके में खबर फैलते ही लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। स्‍थानीय लोगों ने अनुसार मृतक की मां ने दूसरी शादी कर ली थी। वह अक्‍सर परेशान रहता था। आज सुबह से ही वह कहीं दिखाई नहीं दिया। उसकी खोजबीन की जा रही थी। इधर बर्निंग घाट से गुजर रहे एक व्‍यक्ति ने पुलिस को किसी की लाश पेड़ से लटकी होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को जब्त किया। पुलिस आत्‍महत्‍या की आशंका जता रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *