तीन दिनों से लापता युवक का शव जयंती सरोवर में तैरता मिला

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : साकची के जुबली पार्क स्थित जयंती सरोवर में एक युवक का शव तैरता मिला। युवक तीन दिनों से लापता था। युवक की पहचान भुइयांडीह छायानगर बस्ती के संटू नामता के रूप में हुई है। उसकी उम्र 40 वर्ष है। वह रिक्‍शा चलाकर अपना गुजारा करता था। इस संबंध में मृतक के भाई लालटू नामता ने बताया कि वह रविवार की रात 9 बजे अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सोमवार की सुबह जब उसकी खोजबीन की गयी तो उसके दोस्तों ने बताया कि वह सरोवर में डूब गया है। इसके बाद परिवार के लोग उसे खोजने सरोवर पहुंचे थे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। आज तीन दिन के बाद संटू का शव जयंती सरोवर के किनारे तैर रहा था। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे और शव की पहचान की। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची बिष्टुपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *