मिरर मीडिया : आर्थिक संकट झेल रहें श्रीलंका की हालत अब बद से बद्तर हो चुकी है। आलम ये है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अब आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ ईंधन की काफी कमी से भारी संकट पैदा हो गया है। कागज की कमी जबकि बिजली की कटौती का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। यहाँ पर सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। लिहाज़ा सरकार के ख़िलाफ जनता का आक्रोश बढ़ गया है। कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी हुए।