दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोबारा से चुने गए आप के राष्‍ट्रीय संयोजक

Upendra Kr. Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को हुई मीटिंग में पदाधिकारियों ने सीएम केजरीवाल पर एक बार फिर से भरोसा जताया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पंकज गुप्ता को सचिव और एनडी गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को 34 सदस्यीय कार्यकारी निकाय का चुनाव किया था, जिसमें केजरीवाल भी शामिल थे।

ज्ञात हो कि,अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि पिछले 7 से 8 साल की हमारी यात्रा ने यह दिखा दिया है कि, आम आदमी पार्टी सेवा करने के लिए बनी है, कुर्बानी और बलिदान देने के लिए बनी हैl जितने भी नए सदस्य आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आए हैं, वह लोग इस बात को गांठ बांध लें कि केवल एक चीज हमारे ध्यान में रहनी चाहिए कि कैसे हम समाज की सेवा कर सकते हैं, देश की सेवा कर सकते हैंl काम करें और तब तक काम करें, जब तक कि वह भावना आप से बाहर ना हो जाए।

केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारे देश में बहुत बड़े-बड़े नेता हुए, स्वतंत्रता सेनानी हुए, जिन की तरफ हम बहुत मान सम्मान की तरह देखते हैंl उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि, अन्य पार्टियों में क्या होता है। दर्जनों लोग एक सीट के लिए लड़ते हैं, पार्टियां टूट जाती हैं, गुट बन जाते हैं। हम नहीं चाहते कि हमारी पार्टी के साथ ऐसा हो। अगर ऐसा कुछ होता है, तो हमारी पार्टी पर विश्वास हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को दिल्‍ली के अलावा बाकी राज्‍यों में भी फैलाना चाहती है। AAP पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और गुजरात पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जहां चुनाव होने हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *