आजसू नेता हरेलाल महतो की गिरफ्तारी के विरोध में कल किया जाएगा पुतला दहन, घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह ईचागढ़ के लोकप्रिय नेता हरेलाल महतो की गिरफ्तारी पर स्‍थानीय लोगों के साथ कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। घटना की जांच को लेकर सवाल उठाए जा रहे है। वहीं इसके विरोध में कल पुतला दहन भी किया जाएगा। आजसू जिला कमिटी पूर्वी सिंहभूम ने प्रेस वार्ता के माध्यम से आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी नाकामियां छुपाने और स्थानीय विधायिका के इशारे पर पुलिस अपराधी जैसा बर्ताव करते हुए हरे लाल महतो के बढ़ते जनाधार पर अंकुश लगाने के लिए घृणित मानसिकता से कार्य कर रही है। साथ ही कन्हैया सिंह ने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। घटना की जानकारी पुलिस को पहले से थी या नहीं और थी तो उस आयोजन के पहले रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया और रोकने का प्रयास नहीं किया तो फिर अचानक दो दिन बाद क्यों पूजा को बंद कराने चली गई। अगर गई तो उक्त समय पर वीडियोग्राफी क्यों नहीं कराई और वीडियोग्राफी हुई है तो सार्वजनिक करें। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। आजसू जिला कमिटी इसके विरोध में जिले के सभी प्रखंड में नगर के सभी मंडलों में कल 5 जुलाई को संध्या 5 बजे सरकार का पुतला जलाया जाएगा। जमशेदपुर प्रखंड की कमान संजय मलाकार, पटमदा श्रीमंत मिश्रा, बोड़ाम श्याम कृष्ण महतो, घाटशिला राजू कर्मकार, धालभूमगढ़ आरती सामद, चाकुलिया नीरज सिंह, बहरागोड़ा फनीभूषण महतो, डुमरिया सुधारानी बेसरा, मुसाबनी बुद्धेश्वर मुर्मू, पोटका बुल्लू रानी सरदार, जमशेदपुर नगर से अप्पू तिवारी पुतला दहन का नेतृत्व करेंगे। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के साथ कमलेश दुबे,अप्पू तिवारी, राजेंद्र सोनकर, दिनेश जयसवाल, प्रवीण प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *