ठेका मजदूरों को सम्मान जनक बोनस दिए जाने की मांग

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मजदूर यूनियन ने शहर के ठेका मजदूरों को सम्मान जनक बोनस दिए जाने की मांग की है। इसे लेकर यूनियन की ओर से झारखंड सरकार व कोल्हान के उप श्रमायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा गया है। यह जानकारी यूनियन के अध्यक्ष अंबुज कुमार ने एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील और उसके आनुषांगिक इकाईयों में इन दिनों बोनस समझौता चल रहे हैं। कंपनी के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत तक बोनस दिया जा रहा है, लेकिन इन तमाम कंपनियों मे बड़ी संख्या में वर्षों से कार्यरत ठेका मजदूर भी हैं। उन्हें मात्र 8.33 प्रतिशत बोनस मिलता है। इसे आगे बढ़ाने को लेकर न तो प्रबंधन की ओर से कोई पहल की जाती है और न ही यूनियन ही कोई पहल करती है। ऐसे में जमशेदपुर मजदूर यूनियन ठेका मजदूरों की आवाज को बुलंद करेगा। बावजूद इसके यदि कंपनी प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं देती है तो यूनियन आनेवाले दिनों मे ठेका मजदूरों को एकजुट कर बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *