देवघर एम्स को मिले नए मार्गदर्शक : झारखंड के दो सांसद शासी निकाय में शामिल

KK Sagar
1 Min Read

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने झारखंड के दो प्रमुख सांसदों, डॉ. निशिकांत दुबे (गोड्डा) और सुखदेव भगत (लोहरदगा), को देवघर एम्स के शासी निकाय का सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में मंत्रालय ने गजट अधिसूचना जारी की है। इनकी नियुक्ति पांच वर्षों के लिए की गई है, जिसके दौरान वे एम्स के विकास और संचालन से जुड़े अहम फैसलों में भागीदार होंगे।

शासी निकाय की भूमिका

गजट के अनुसार, शासी निकाय देवघर एम्स के विकास, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। यह निकाय एम्स की कार्यकारी समिति के रूप में काम करेगी और संस्थान की सभी प्रमुख नीतियों और योजनाओं पर निर्णय लेगी।

विशेष जानकारी

डॉ. निशिकांत दुबे और सुखदेव भगत सदन में अपनी मुखर उपस्थिति और सामाजिक विकास में सक्रिय योगदान के लिए जाने जाते हैं। सुखदेव भगत वन नेशन-वन इलेक्शन की जेपीसी समिति के सदस्य भी हैं।

इस नियुक्ति से झारखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सांसदों की भागीदारी से देवघर एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आम जन तक उनकी पहुंच सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....