Homeदेवघरदेवघर - 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 अपराधियों को पुलिस...

देवघर – 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिरर मीडिया : ड्रग्स मामले में देवघर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें की देवघर पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार अपराधियों के पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर भी जब्त किया गया है। वहीं इस घटना में एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। SDPO के अनुसार VIP चौक पर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद पूछताछ की गई और फिर उसी की निशानदेही के आधार पर बाकी के अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular