उपायुक्त ने किया झमाडा, नगर निगम व माडा कॉलोनी का निरीक्षण : दिये कई आवश्यक निर्देश

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने आज दोपहर झमाडा, नगर निगम तथा हीरापुर स्थित माडा कॉलोनी का निरीक्षण किया। झमाडा कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पुराने अभीलेख तथा अन्य कागजातों को एक कमरा चिन्हित कर उसमें सुरक्षित रूप से रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

झमाडा कार्यालय परिसर में पड़े वर्षों पुराने वाहनों को डिस्पोज करने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नगर निगम कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना, कर संग्रह केंद्र, नक्शा पास करने की ऑनलाइन प्रक्रिया सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया।

इसके बाद उपायुक्त हीरापुर स्थित माडा कॉलोनी पहुंचे। पूरी कॉलोनी का भ्रमण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, झमाडा के तकनीकी प्रबंधक इंद्रेश शुक्ला भी साथ में थे।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *