विश्व पर्यावरण दिवस : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप सिंह ने किया पौधरोपण

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार 5 जून 2023 को तोपचांची प्रखंड के साहोबहियार स्थित बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से विधायक मथुरा प्रसाद महतो तथा उपायुक्त संदीप सिंह मौजूद रहें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जीवन में पर्यावरण का विशेष महत्व है बावजूद हम सभी पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहे हैं। अगर भविष्य को बचाना है तो पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेना होगा। पर्यावरण के साथ खिलवाड़ के कारण अब उसका बुरा परिणाम दिखने लगा है कई प्रकार नई बीमारी सामने आ रही है और लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं।

उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि पर्यावरण सभी के लिए जरूरी है। इसे बचाने पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। बदलती जीवन शैली के कारण पिछले 25 से 30 वर्ष में पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पहले बारिश का पानी नालियों से बहते हुए तालाब तथा अन्य जलाशय पहुंचता था। परंतु अब नालियां जाम हो रही हैं और बारिश का पानी वहां तक नहीं पहुंच पा रहा है। जरुरत है वर्षा जल को संरक्षित करने की। पर्यावरण में आए बदलाव के कारण जलाशय सूखते जा रहे हैं। सभी को सजग होकर पर्यावरण को बचाना होगा, तभी आने वाले समय को बेहतर बना पाएंगे। पर्यावरण के साथ छेड़ छाड़ भविष्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, उपायुक्त संदीप सिंह, डीएफवो विकाश पालीवाल, आरएफओ ए के मंजुल, प्रमुख आनंद महतो,बीडीओ राजेश एक्का, आर पी मिश्रा, बसंत महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, समेत कई मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *