मिरर मीडिया : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर उपायुक्त वरुण रंजन एवं एसएसपी संजीव कुमार ने बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह एसडीएम उदय रजक, एडीएम कमल कांत गुप्ता, नगर आयुक्त रविराज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे सभी ने बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित की।
तत्पश्चात गोल्फ ग्राउंड में कलाकारों द्वारा बनाए गए भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य वीर पुरुषों की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया और उनके कार्यों की सराहना की। उपायुक्त एवं एसएसपी ने कहा कि कलाकारों द्वारा कोयले की डस्ट से पोट्रेट बनाई गई है जो की काफी सराहनीय है।
वही गिरिडीह से आए कलाकार सुमित गुंजन ने बताया कि उन्होंने इससे पूर्व भी कई पोर्ट्रेट बनाया है जिसको राष्ट्रीय पुरस्कार में मिला है इस बार भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ-साथ झारखंड के नक्शे में तिलका मांझी, जयपाल सिंह मुंडा, बिनोद बिहारी महतो सहित कई को दर्शाया गया है जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करेगा।