रामगढ़: शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने गोला प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय गोला का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यालयों में आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को सेवा वितरण में पारदर्शिता एवं तत्परता लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आम जनों से भी रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर गोला की प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा, अंचल अधिकारी समरेश कुमार भंडारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।