धनबाद में मुख्य सचिव का आगमन, प्रशासन ने पुष्पगुच्छ और गार्ड ऑफ ऑनर से किया स्वागत

KK Sagar
1 Min Read

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी आज सर्किट हाउस पहुंचीं। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य सचिव का स्वागत किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त पवन कुमार और खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने भी मुख्य सचिव का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Advertisement

उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूर्व मुख्य सचिव डी.के. तिवारी, उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त पवन कुमार और खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा का भी पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....