उप विकास आयुक्त ने किया कृषि विज्ञान केंद्रों का निरीक्षण

Neelam
By Neelam
1 Min Read

धनबाद- उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आज बलियापुर व धनबाद के कृषि विज्ञान केंद्र तथा कृषक पाठशाला अलकडीहा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खास निर्देश

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित शोध व प्रसार गतिविधियों का निरीक्षण किया। साथ ही बीज प्रसंस्करण इकाई को और सुदृढ़ करने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मृदा परीक्षण, मशरूम और सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण इकाई का भी जायजा लिया।

घटवार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश

वहीं कृषक पाठशाला, अलकडीहा में संचालित मत्स्य पालन, गौ पालन एवं फसल उत्पादन गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को पाठशाला की गतिविधियों पर घटवार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article