डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-अजित पवार गुट के विधायक व महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मंत्रालय की छत से कूदकर एक विवादित कदम उठाया। उन्होंने कथित तौर पर मुंबई के प्रशासनिक मुख्यालय मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई और सुरक्षा जाल पर जा गिरे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक और तीन अन्य लोग तीसरी मंजिल से कूदने के बाद जाल में फंसे नजर आ रहे हैं। पुलिस की मदद से उन्हें वहां से निकाला गया।
आदिवासी विधायकों का विरोध प्रदर्शन
इस घटना के समय महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय के विधायकों की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक चल रही थी। इसके बावजूद, आदिवासी विधायकों ने मंत्रालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य मंत्री भी मौजूद थे।
धनगर समुदाय की आरक्षण की मांग
पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र का चरवाहा समुदाय, धनगर, अपने आप को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार के ‘डेटाबेस’ में ‘धनगर’ का कोई उल्लेख नहीं होने के कारण उन्हें आरक्षण से वंचित रखा गया है, जबकि ‘धनगड़’ को एसटी के रूप में चिन्हित किया गया है। वर्तमान में, धनगर समुदाय खानाबदोश जनजातियों की सूची में शामिल है।
वहीं, इस घटना महाराष्ट्र के राजनीतिक माहौल में एक नया मोड़ ला सकती है, जहाँ आदिवासी और विशेष रूप से धनगर समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी है।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।