अमेरिकी तेल टैंकर पर हमले में भागलपुर के देवनंदन की मौत, इराक से सिंगापुर जा रहा था जहाज

Reena Sharma
3 Min Read

मिडिल ईस्ट में संकट गहराता जा रहा है। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद शुरू हुई जंग दिन-ब-दिन भड़कती जा रही है। मिडिल ईस्ट की इस जंग का भारत पर भी असर देखा जा रहा है। इस जंग में बिहार के भागलपुर के रहने वाले एक शख्स की मौत की खबर है।

जहाज पर तैनात थे भागलपुर के देवनंदन

युद्ध के दौरान एक अमेरिकी तेल टैंकर पर मिसाइल हमला किया गया। इसी जहाज पर भागलपुर के इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह थे जिनकी मौत हो गई है। देवनंदन प्रसाद शिपिंग कंपनी में काम करते थे। वह अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी ब्रावो शिपिंग कंपनी में एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह सेफसी विष्णु नामक ऑयल टैंकर जहाज पर तैनात थे।

Advertisement

जहाज पर सवार 28 में से 27 लोगो को बचाया गया

इराक के समुद्री क्षेत्र में एक अमेरिकी तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर हमला हुआ। यह हमला इलराक के खोर अल-जुबैर पोर्ट के पास उस समय हुआ जब तेल टैंकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा था। हमला इतना जबरदस्त था कि जहाज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिस वक्त ईरान ने हमला किया था, उस वक्त जहाज पर कुल 28 लोग सवार थे, जिनमें से 27 को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत हो गई।

परिवार से सोमवार की शाम हुई थी बात

देवनंदन प्रसाद के चचेरे भांजे अमित सिंह ने बताया कि परिवार वालों की आखिरी बातचीत बुधवार की शाम में हुई थी। उन्होंने कहा था कि अभी हम समुद्र में हैं और ईरान के रास्ते जा रहे हैं। उस समय वे ऑन ड्यूटी थे, इसलिए ज्यादा देर बात नहीं हो पाई। उन्होंने कहा था कि कल फिर बात करेंगे। आज सुबह करीब 8:00 बजे कंपनी के जरिए घर पर मैसेज आया। उसमें एक्सीडेंट होने की जानकारी दी गई और बताया गया कि उन्हें इजराइल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर है।

दुनियाभर में दिख रहा युद्ध का असर

आपको बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर उनके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिजनों की हत्या कर दी। इसके बाद ईरान ने आर-पार करने की ठान ली है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद शुरू हुए वार-पलटवार का असर पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। ऊर्जा आपूर्ति में पैदा हुई बाधा की वजह से दुनिया के कई देशों की समस्याएं बढ़ गई हैं।

Share This Article