लोकायुक्त व पूर्व न्यायाधीश ध्रुव नारायण उपाध्याय के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धा सुमन समर्पित, जमशेदपुर से था जुड़ाव

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि रंजन की ओर से प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार के द्वारा झारखंड के लोकायुक्त न्यायाधीश ध्रुव नारायण उपाध्याय, जिनका निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में 29 जून 2021 को हुआ था, उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धा सुमन समर्पित किया गया। बता दें कि लोकायुक्त न्यायाधीश उपाध्याय का जन्म 10 अगस्त 1954 को जमशेदपुर में हुआ था और उनकी शिक्षा यही संपन्न हुई थी। उन्होंने 3 जनवरी 1979 को जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर से जुड़कर अपनी वकालत की शुरुआत की। सन 1992 से 1996 तब जमशेदपुर बार एसोसिएशन के सचिव पद पर पदासीन थे तथा कुछ समय के लिए जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के विजिटिंग फैकल्टी भी थे। सन 1997 में बिहार वरीय न्यायिक सेवा में योगदान दिया तथा सन् 2002 में जिला व सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए गए। इन्होंने जिला व सत्र न्यायाधीश साहेबगंज, झारखंड न्यायिक अकादमी रांची के निदेशक, वरीय विधि सलाहकार झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड, जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिडीह, न्यायायुक्त रांची व जिला व सत्र न्यायाधीश धनबाद के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। 27 अप्रैल 2001 को इन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया तथा 31 जनवरी 2013 को उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय में स्थाई न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। 9 अगस्त 2016 को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए । 13 फरवरी 2017 को इन्होंने झारखंड के लोकायुक्त के रूप में शपथ ग्रहण किया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *