सावन की पहली सोमवारी पर शिव भक्ति में डूबा शहर, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह, सुबह से ही मंदिरों में जुटी भीड़

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : सावन के पहले सोमवार पर आज पूरे शहर का माहौल ही भक्तिमय हो गया है। हर ओर हर हर महादेव के जयकारे है। भक्तिमय गानों की गूंज है। श्रद्धालु हाथों में पूजा की थाल लेकर मंदिरों की ओर जाते नजर आ रहे है। श्रावण माह के पहले सोमवार को लेकर शहर के मानगो कदमा सोनारी साकची गो‍विंदपुर समेत कई इलाकों आक क तरीके से मंदिरों को सजाया भी गया है। भगवान शिव के प्रिय मास श्रावण यानी सावन की पहली सोमवारी पर शहर के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासा उत्साह दिखा।

शिवालय व मंदिरों में भी श्रद्धालु भगवान महादेव की पूजा अर्चना करने सुबह से ही जुटने लगे। श्रद्धालु अपने आराध्य भगवान शिव का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे है। भगवान शिव का जलाभिषेक कर भक्‍तों ने बेलपत्र, अक्षत अर्पण कर अपनी पूजा संपन्‍न की। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से सभी धार्मिक स्थल बंद रहने के कारण श्रद्धालु सावन के सोमवारी पर शिवालय में पूजा अर्चना नहीं कर अपने घरों में ही पूजा अर्चना किया था। दो सालों बाद इस बार इस बार श्रावण मास की पहली सोमवारी को लेकर पूरी तैयारी भी की गई और जोश और उमंग के साथ इस बार पूजा भी की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *