पंडालों, मंदिरों में महाअष्टमी पूजा, पुष्पांजलि के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कई जगह पूजी गई कन्याएं

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : हर तरफ शारदीय नवरात्र की धूम है। महाशिक्त देवी दुर्गा की आराधना में सभी श्रद्धालु डूबे हुए है। शिव की शक्ति की अराधना का पर्व नवरात्र का त्‍योहार इस साल बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सोमवार को महाअष्टमी पूजन किया गया। इस दौरान पूजा पंडालों में भक्तों की जबरदस्त भीड़ दिख रही है। सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में पूजा के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। महाअष्टमी पूजा और दुर्गा पाठ के बाद 11 बजे से सभी पूजा पंडालों में पुष्पांजलि दी गई। पुष्पांजलि के लिए शहर के सभी पंडालों में जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं साकची मनोकामना मंदिर में माता दुर्गा के पाठ के बाद रुद्राभिषेक किया गया। जिसके बाद पुष्पांजलि दी गई। महाअष्टमी पूजा पर कई बड़े मंदिरों और पंडालों में कन्या पूजन भी हुआ। जिसके बाद मंदिरों में भोग वितरण भी किया जा रहा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *